शाजापुर: -जिले के 169 परीक्षा केंद्रों पर पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं 6 मार्च से होगी शुरू ,डीपीसी ने दी जानकारी
पांचवी और आठवीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी जो की 14 मार्च तक चलेंगी। खास बात यह की इस बार हर जिले के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र बनाए गए है। इस बार शाजापुर जिले में पांचवी और आठवीं कक्षाओं के कुल 31 हजार 725 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे ।जिनमें शासकीय स्कूल के 14 हजार 778 बच्चे हैं जिसमें से पांचवी में 6763 बच्चे और आठवीं में 8015 बच्चे शामिल होंगे ।