कुंदा: महादेव मठ प्रांगण में भीषण आग, वनस्पति जलकर राख, अफरा-तफरी मची
Kunda, Chatra | Apr 15, 2026 कुंदा: प्रखंड क्षेत्र स्थित महादेव मठ प्रांगण में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने पूरे प्रांगण की वनस्पति को अपनी चपेट में ले लिया और कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती गई, जिससे मठ परिसर के आसपास का इलाका धुएं और लपटों से घिर गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझ