कोटकासिम: आकोली में ग्रामीण सेवा शिविर में पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, मौके पर कराया समाधान
कोटकासिम की आकोली ग्राम पंचायत में बुधवार को पूर्व विधायक रामहेत यादव ने आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि पूर्व विधायक ने शिविर में जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्या सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।