सूरजपुर: सूरजपुर के भेलाभाट जंगल में दफन मिली सड़ी-गली लाश, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव, शिनाख्त नहीं
सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र के भेलाभाट जंगल में जमीन के अंदर दफन एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाहक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकाला गया। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने