रायडीह: खेत में धान रोपाई की तैयारी के दौरान किसान को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Jul 26, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के टुडूरमा गांव निवासी 36 वर्षीय जितेंद्र कुम्हार खेत में धान रोपाई की तैयारी के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार , रविवार सुबह वह अपने खेत में धान रोपाई के लिए मेड़ बना रहे थे। इसी दौरान खेत से निकले काले रंग के एक सांप ने उनके पैर में डस लिया।