ज़मानिया: गाजीपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 10 बस्तियों में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गाजीपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार 10 विभिन्न सेवा बस्तियों में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल राष्ट्रीय मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO) इकाई, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा सेवा भारती के सहयोग से की गई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।