लोहरदगा: तिगरा लालपुर गांव में महिला को जहरीले सांप ने काटा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के तिगरा लालपुर गांव में एक महिला सांप काटने से गंभीर हो गई। घर वालों को जानकारी हुई तो महिला को तुरंत इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला का इलाज किया गया है। शनिवार देर शाम 8:00 बजे परिजनों ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के तिगरा गांव निवासी शनिया उरांव की पत्नी 40 वर्षीय सीतामनी उरांव को सांप ने काट लिया.