लोहरदगा: भूमि संरक्षण कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, कयुम अंसारी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
लोहरदगा भूमि संरक्षण कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिचौलिया नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिला सचिव कयुम अंसारी ने शनिवार शाम लगभग 3:30 बजे उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विभाग में व्याप्त अनियमितताओं, घूसखोरी और सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।