लोहरदगा: बीएस कॉलेज में 'विकसित भारत 2047' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन, चार राज्यों के 105 शोध पत्र प्रस्तुत
लोहरदगा बीएस कॉलेज में विकसित भारत 2047" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे भव्यता के साथ संपन्न हुआ। संगोष्ठी में देश के चार राज्यों से आए विद्वानों और शोधार्थियों ने 105 शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम में गहन अकादमिक विमर्श का वातावरण बना।