लोहरदगा: डालसा कार्यालय में ई-कोर्ट प्रणाली और ऑनलाइन फाइलिंग पर अधिवक्ताओं व लिपिकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया
सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा झारखंड जुडिशियल एकेडमी, रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा, राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार शाम 4:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।