कोंडागांव: कुम्हारपारा धान खरीदी केंद्र में हंगामा, बुनागांव और बनसिरसी के किसान टोकन न कटने से धान बेचने से हो रहे वंचित
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुए जिले में दो सप्ताह हो गए हैं, लेकिन जिले के कई केंद्रों में तकनीकी अव्यवस्था के चलते किसान परेशान हैं।कुम्हारपारा धान खरीदी केंद्र में बुनागांव और बनसिरसी गांव के किसानों ने आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे बताया कि टोकन की तकनीकी समस्या के चलते वें अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। जबकि टोकन तुहर द्वार एप में टोकन लिमिट शून्य दिख रही..