जमुई: करहरा मोड़ पर बाइक हादसे में कटौतिया के युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 करहरा मोड़ के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में कटौतिया गांव निवासी दिनेश कुमार की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई कैलाश ने बताया कि दिनेश किसी काम से गांव से झाझा जा रहे थे, तभी करहरा मोड़ के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।