बीसलपुर: किसान सहकारी चीनी मिल में समिति के चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और किसानों ने किया प्रदर्शन
बीसलपुर नगर की चीनी मिल में इस समय गन्ना समिति और सहकारी चीनी मिल के चुनाव चल रहे हैं जिसमें सपा नेता राम प्रताप गंगवार ने बताया इसमें पहले पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया थी लेकिन आज बिना कोई जानकारी दिए लोगों के पर्चे निरस्त कर दिये गये है वहीं आज समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया है