बीसलपुर: बिहारीपुर कुमिरखा गांव में 4 दबंगों ने एक दिव्यांग को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर कुमिरखा निवासी मुकेश पुत्र बाबूराम ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है जिसके चलते उसने अपने घर में ही परचून की दुकान रख रखी है इसी क्रम में देर रात्रि गांव के चार दबंग उसे उधार सामान लेने आए थे उसके द्वारा मना करने पर उक्त चारों दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया है