मोरवा: ररियाही पंचायत में घटिया सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध, रोका काम
ररियाही पंचायत में निर्माणाधीन सड़क को ग्रामीणों ने यह कहकर रोक दिया कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीं गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ऐसे मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को रोकते हुए इसमें सुधार की बात कही।