मोरवा: मोरवा हाट का पुराना बरगद का पेड़ जानलेवा साबित हो रहा है, कई बार हो चुके हैं हादसे
प्रखंड क्षेत्र के मोरवा हाट पर एक बहुत पुराना बरगद का पेड़ अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लगातार इसकी टहनियां टूट कर गिर रही है ।इसके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। इस बाबत कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार झा के द्वारा इसकी सूचना अंचल अधिकारी को देते हुए अविलंब इस पेड़ को कटवाने की मांग की गई है।