मुरैना नगर: जिला अस्पताल के पीछे सीवर चौक होने से गन्दा पानी का हो रहा जलभराव,अटेंडर व राहगीर हो रहे परेशान। #jansamsya
जिला अस्पताल तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर आये दिन सुर्खिया में छाया रहता है। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है जिला अस्पताल के पीछे सीवर चौक होने की वजह से उसमें से गन्दा पानी बाहर आकर जमा हो रहा है जिससे वहां जलभराव हो गया है। जिससे वहां से निकलने वाले राहगीर और मरीज के अटेंडरो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कुछ नहीं हुआ।