मुरैना नगर: मूंगावाली के पास सड़क हादसे में मृतक की पहचान बरोली गांव निवासी के रूप में हुई
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मूंगावली के पास सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई थी।पहचान न होने पर पुलिस ने बॉडी को बीते दिन शव गृह में रखवा दिया और उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए।आज मृतक व्यक्ति के परिजनों ने आकर उसकी पहचान बागचीनी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी के रूप में की।पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।