मुरैना नगर: कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में नेता बोले, जातिगत जनगणना से लेकर नीतिगत सुधारों तक BJP को झुकना पड़ा
मुरैना शहर के सदर बाजार स्थित शहर अध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में शहर अध्यक्ष बोले राहुल गांधी की दूरदर्शिता, अथक संघर्ष और जनहित के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता का ही परिणाम जातिगत जनगणना की घोषणा होना है।यह फैसला केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं,बल्कि बुलंद आवाज का परिणाम है,जिसने भाजपा सरकार को बार-बार घुटने टेकने पर मजबूर किया है।