मुरैना नगर: न्यू आमपुरा में हॉप इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में बैटरी चार्जिंग के दौरान विस्फोट, आग लगने से 10 लाख का नुकसान हुआ
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू आमपुरा स्थित हॉप इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम एवं सर्विस सेंटर जो की बेसमेंट में संचालित है।आज स्कूटी की बैटरी चार्ज के दौरान जबरदस्त विस्फोट हो गया और आग लग गई।तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी,लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद दो दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका।इस अग्निकांड में लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।