बेमेतरा: बेमेतरा में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, राजस्व सेवाएं ठप
बेमेतरा जिले में पटवारियों की 13 अक्टूबर से जारी हड़ताल के चलते किसानों और आम नागरिकों को जमीन और प्रशासनिक दस्तावेजों की सेवा नहीं मिल पा रही है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने वालों को भी दिक्कत होती रही है।