इटकी: इटकी में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत! रौंदते भागा वाहन, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
Itki, Ranchi | Jul 9, 2026 रफ्तार का कहर: इटकी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत ,रांची-गुमला NH-43 पर गढ़गांव पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात साढ़े नौ बजे बड़ा हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे करीब 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। इटकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजा है, मृत अज्ञात युवक की शिनाख्त नही हुई है।