मैनपुरी: जिला अस्पताल में बन रही लैब का पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य ने किया निरीक्षण
गुरुवार को मैनपुरी जिला अस्पताल में पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य ने उनके ही विभाग द्वारा जिला अस्पताल में बनाई जा रही लैब का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं पत्रकारों से वार्ता कर उन्होंने बताया कि आज उनके ही विभाग द्वारा जिला अस्पताल में जो लैब बनाई जा रही है उसका औचक निरीक्षण किया गया है। सब काम ठीक चल रहा है और किसी भी तरीके की कोई कमी नहीं है।