मैनपुरी: कोतवाली के नवादा में पीड़िता की जमीन पर दबंगों के द्वारा किया जा रहा जबरन कब्जा, एसपी से की शिकायत
बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पर कोतवाली के नवादा निवासी जागवती पत्नी जसकरन ने शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनकी जमीन पर गांव के दबंगो के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पिता ने थाना कोतवाली में दबंगों के खिलाफ शिकायत की लेकिन कोतवाली पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंग पर कार्रवाई को मदद की लेकर गुहार लगाई है।