सुल्तानपुर: लोधेपुर क्रॉसिंग पर अचानक ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, कटकर अलग हुआ हाथ, लखनऊ रेफर
बंधुआकला थानाक्षेत्र के इमामगंज निवासी पप्पू हरिजन पुत्र राम अजोर मजदूरी करता है। पत्नी शिल्पा से विवाद करके बीती रात वो बाहर निकला। तभी लोधेपुर क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर अचानक से ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से उसका हाथ कटकर अलग हो गया। कमर में भी उसके गंभीर चोटे आई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।