डिंडौरी: शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी विद्यालय मेंहदवानी में एएसपी, एसडीओपी ने चलाया ऑपरेशन मुस्कान, छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल मेंहदवानी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा एसडीओपी अजय तिवारी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार दोपहर 3:30 छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों उपायो और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। दरअसल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी थाना प्रभारी के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया।