डिंडौरी: ग्राम पंचायत केवलारी के सचिव से परेशान ग्रामीणों ने विधायक के साथ कलेक्ट्रेट को सचिव हटाने का ज्ञापन सौंपा
ग्राम पंचायत केवलारी के सचिव की कार्य प्रणाली और लापरवाही मनमानी से परेशान सरपंच और ग्रामीणों ने विधायक ओमकार सिंह मरकाम के साथ शुक्रवार दोपहर 1:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सचिव को हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा । दरअसल सरपंच सहित ग्रामीणों ने बताया सचिव के द्वारा मनमानी करते हुए कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीण परेशान है जिसके कारण ज्ञापन सौंपा ।