डिंडौरी: चरगांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से हादसा, दो युवक घायल, शहपुरा अस्पताल में इलाज जारी
डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के चरगांव के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे में दो युवक घायल हो गई घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल में सवार दो युवक शुक्रवार सुबह 11:00 बिजौरी से शहपुरा आ रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और घायल हो गए ।