कोडरमा: अहमदाबाद विमान हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
कांग्रेस नेता प्रकाश रजक ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे की खबर ने भीतर तक झकझोर दिया है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनका दुःख शब्दों से परे है। हम इस असीम पीड़ा में उनके साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दें।