तुलसीपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने तुलसीपुर नगर में बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत किया फ्लैग मार्च
6 जून शुक्रवार रात 9 बजे त्यौहार बकरीद को सकुशल सम्पन्न कराने, शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तुलसीपुर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।इस दौरान लोगों से शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने के अपील की गई एवं चेतावनी दी गई की त्यौहार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी उत्पन्न करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।