तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र थाना पचपेड़वा के ग्राम सोनहवा में पुलिस ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए की गश्त एवं बैठक
5 जून गुरुवार 3 बजे भारत नेपाल सीमा बॉर्डर से सटे हुए गांव सोनहवा में वर्तमान परस्थिति की दृष्टिगत पुलिस द्वारा सुरक्षा समिति ग्राम प्रधान एवं सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई। बैठक में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों व संधिग्ध व्यक्तियों की पहचान व रोकथाम की जानकारी दी गई। संदिग्ध विधि दिखाई पड़ने पर तत्काल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल को सूचित करने को कहा गया।