तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को लाल नगर सिपहिया पुल के पास किया गिरफ्तार
5 जून गुरुवार लगभग 4:30 बजे थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा यूपी गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त एजाज अहमद पुत्र रमजान निवासी ग्राम रहरा एवं अनुराग वर्मा पुत्र बक्ष राज वर्मा निवासी रामपुर बनघुसरा भगवतपुर को लाल नगर सिपहिया सरयू नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है पुलिस द्वारा बताया गया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।