तुलसीपुर: चोरी के मामले से जुड़े नफर वारंटी को थाना तुलसीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 जून गुरुवार लगभग 4:00 बजे चोरी से जुड़े मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के आदेश के क्रम में थाना तुलसीपुर पुलिस ने वारंटी तुलसीराम पुत्र झाड़ू निवासी परसपुर करौंदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।