तुलसीपुर: सुखरामपुर में सामुदायिक शौचालय में लटकता रहता है ताला, लोग खुले में शौच जाने को हैं मजबूर
6 जून शुक्रवार दोपहर 1 बजे विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम सुखरामपुर के लोगों द्वारा बताया गया कि गांव में बने सामुदायिक शौचालय में हमेशा ताला लटकता रहता है शौचालय में पानी सहित मूलभूत सुविधाओं का अभाव है इस कारण लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव इसके प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं प्रधान ने आरोप को बेबुनियाद कहा।