गुरुआ: चाँसी से वारंटी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 26, 2026 थाना क्षेत्र में वारंटी आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे गुरुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चांसी निवासी संजय शर्मा एवं बागेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष मनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी वारंटी थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा