टीकमगढ़: राजमहल रोड:15 साल की कमाई पर दोस्त ने फेरा पानी 12 लाख की ठगी का आरोप
टीकमगढ़। शहर के राजमहल क्षेत्र निवासी राहुल साहू ने अपने ही दोस्त मोहित यादव पर 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाया है। राहुल का कहना है कि उन्होंने करीब 15 वर्षों की मेहनत से यह रकम जोड़ी थी, लेकिन भरोसे का फायदा उठाकर मोहित यादव ने उनके साथ कथित रूप से धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की ज