नारायणपुर: जामताड़ा में चलती ट्रेन से गिरने पर 1 यात्री गंभीर रूप से घायल
जामताड़ा के कसियाटांड़ हॉल्ट के पास बिहार के समस्तीपुर के अर्जुन पासवान ट्रेन से गिर गए। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए और सिर में चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।