सागर नगर: विधायक के आश्वासन के बाद सानौधा चौराहे पर चक्का जाम समाप्त
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के हस्तक्षेप के बाद सानौधा चौराहे पर चल रहा चक्का जाम खत्म कर दिया गया है रविवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 18 माह की बच्ची की मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने सुबह से ही चक्का जाम कर इसका विरोध जताया था एवं लगातार कार्यवाही की बात कर रहे थे एसडीएम अदिति यादव मौके पर पहुंची थी ।