सागर नगर: सानौधा चौराहे पर 9 घंटे से जाम, चिलचिलाती धूप में भी लोग नहीं हटे
सागर गढ़ाकोटा मार्ग पर सनोदा चौराहे पर पिछले 9 घंटे से चक्का जाम जारी है, चिलचिलाती धूप में भी लोग टस से मस नहीं हुए है, सड़क जाम की वजह से बड़े वाहन चालक यहां पर फंसे हुए हैं और दोनों तरफ लंबी कतार लग गई है नन्ही मासूम बच्ची की बॉडी को लेकर सड़क पर बैठे लोग कलेक्टर और विधायक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं ।