हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध है- वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल
हरियाणा ट्रेडर्स वैलफेयर बोर्ड वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल ने छछरौली अनाज मंडी का किया दौरा, धान खरीद व उठान व्यवस्था का लिया जायजा
वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल ने व्यापारियों को मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा स्कीम की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जागरूक
यमुनानगर, 18 अक्तूबर- हरियाणा सरकार द्वारा गठित हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल ने छछरौली अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद एवं उठान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में खरीद व्यवस्था, धान के उठान तथा व्यापारियों को आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मंडी से जुड़े प्रतिनिधियों से खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने तथा किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न होने देने पर जोर दिया गया। इस दौरान अनाज मंडी एसोसिएशन एवं प्रतापनगर राइस मिल एसोसिएशन द्वारा वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल को मांग पत्र सौंपा गया। हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल ने व्यापारियों को बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा स्कीम के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाना बोर्ड की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे संबंधित योजनाओं की पात्रता एवं नियमों की जानकारी प्राप्त करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल बिंदल ने कहा कि मंडियों में खरीद और उठान व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों, आढ़तियों और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। वर्तमान हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रयास है कि किसानों की फसल की खरीद व्यवस्थित ढंग से हो और मंडियों में अनावश्यक देरी की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए उचित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मार्केट कमेटी छछरौली के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मार्केट कमेटी छछरौली के अंतर्गत जो विकास कार्य किए जाने हैं उसकी रिपोर्ट बनाकर उन्हें दें।
मार्केट कमेटी छछरौली चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखना तथा किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मंडी प्रशासन खरीद एवं उठान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है और संबंधित पक्षों के सहयोग से व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन योगेश अग्रवाल, मार्केट कमेटी सचिव अनिल पुरषार्थी, मंडी सुपरवाइजर धीरज अग्रवाल, मंडी अधिकारी राज कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, शहीद भगत सिंह किसान यूनियन प्रधान हरप्रीत सिंह, प्रधान रणबीर सिंह, समाजसेवी अंकुश शर्मा भंगेडा, वरिष्ठ नागरिक गुरदयाल सिंह सैक्ट्री, प्रेम सागर, गुलशन गोयल, शिवालिक बोर्ड सदस्य हरबंस सिंह, सचिन गोयल,पंकज मंगला,रिंकू चौधरी आदि बहुत से लोग साथ रहे।