जमुई: बिठलपुर में घर की दीवार गिरने से दबकर महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 2, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के विठलपुर गांव में शनिवार की शाम 5:00 बजे मुश्लाधार बारिश के बाद घर का दीवार गिरने से धर्मवीर पासवान की पत्नी सिंकू देवी दबकर बुरी तरह घायल हो गई। जिसे परिजन द्वारा आनन-फानन में सिंकू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा सिंकू देवी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सिंकु देवी की हालत सामान्य बनी हुई है।