जमुई: सोनाय गांव में दबंग पड़ोसियों ने पति, पत्नी और पुत्री को मारकर किया घायल; सभी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 2, 2025 सोनाय गांव में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे दबंग पड़ोसीयों ने मारपीट कर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना क़्क़ पुलिस को दी गई और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सोनाय गांव निवासी अर्जुन रविदास और उनकी पत्नी सुगिया देवी व पुत्री काजल देवी के रूप में हुई है।