राजगढ़: एपीके फाइल भेजकर फिजियोथेरेपिस्ट के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए ₹1 लाख 8 हजार, राजगढ़ थाने में दर्ज हुआ केस
Rajgarh, Churu | Aug 23, 2026 राजगढ़ में एएमटी क्लिनिक चलाने वाले एक फिजियोथेरेपिस्ट के साथ अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी कर उसके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 01 लाख 08 हजार 2 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप का मामला सामने आया है। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।परिवादी दीपक कुम्हार निवासी सलेमगढ़ पुलिस थाना सीटी हिसार जिला हिसार हरि ने मामला दर्ज करवाया है।