मानिकपुर: पुलिस चौकी में चोरों ने बोला धावा, करोड़ों के काशीराम आवास व चौकी क्षेत्र के 500 फ्लैट बने खंडहर, दरवाजे-खिड़कियां गायब
चित्रकूट के मानिकपुर में काशीराम आवास योजना की बदहाली सामने आई। करोड़ों की लागत से बने 500 फ्लैट वर्षों से खाली पड़े हैं। चोरों ने चौकी समेत गेट, दरवाजे और खिड़कियां उखाड़ लीं। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रशासन की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराते हुए पानी व्यवस्था न होने पर सवाल उठाए।