बरौनी: बरौनी प्रखंड के बिहट गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट गांव में बिहार की सबसे ऊंची मां दुर्गा की मंदिर है।जिसमें पिछले नौ दिनों से बड़े ही श्रद्धा भक्ति भाव और आस्था के साथ मां दुर्गा के अलग-अलग रूप की पूजा की गई और शनिवार को दिन के दो बजे मां के प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी,इसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।