बैहर: बैहर की होनहार बेटी डॉ. शिवानी मरकाम बनीं चिकित्सा अधिकारी, MPPSC में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर
बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र की होनहार बेटी डॉ. शिवानी मरकाम का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे बैहर क्षेत्र एवं बालाघाट जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है। डॉ. शिवानी मरकाम की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे उनके पिता आनंद मरकाम एवं माता इंदिरा मरकाम का मार्गदर्शन, उत्कृष