हज़ारीबाग: 24 मांडू विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों का व्यय संधारण प्रशिक्षण सम्हारणालय में संपन्न
मांडू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों का निर्वाचन व्यय सम्बंधी लेखा जोखा संधारण से संबंधित प्रशिक्षण व्यय प्रेक्षक 24 मांडू श्रीमति अक्षता श्रीनिवास (IRS) की अध्यक्षता में सम्हारणालय में संपन्न हुआ। इस दौरान मांडू विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान होने वाले व्यय के संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।