अम्बाला: थाना नारायणगढ़ में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Ambala, Ambala | May 28, 2025 थाना नारायणगढ़ में दर्ज नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी से पैसे हड़पने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 27 मई 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मनोज निवासी बांस मौहल्ला गाँव घिटरोनी थाना बसंन्त विहार साउथ दिल्ली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।