अम्बाला: दुधारा मंडी के पास सीआईए 1 पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | May 28, 2025 थाना पड़ाव क्षेत्र रेलवे पुल दुधला मण्डी के पास से सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सत्यम निवासी नजदीक शिव मन्दिर शिवाला मण्डी थाना पड़ाव जिला अम्बाला को अवैध देसी पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव मे मामला दर्ज करके माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 1 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।