डिंडौरी: कंडीकापा गांव में घर में कंडा निकलते समय 14 वर्षीय किशोरी के पैर में सर्प ने काटा, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत
अनूपपुर जिले के कंडीकापा गांव में घर में 14 वर्षीय किशोरी कंडा निकालने का काम कर रही थी उसी दौरान जहरीले सर्प ने काट लिया उपचार के लिए जिला अस्पताल डिंडौरी पहुंचाया गया जहां मौत हो गई । जिला अस्पताल चौकी पुलिस सोमवार सुबह 11:30 बजे मामला दर्ज करते हुए जिला अस्पताल में शव का पीएम करा शव परिजनों को सौंपा और मामले की जांच कर रही है